सदर प्रखंड क्षेत्र में अकीदत के साथ मनाई गई बकरीद पर्वमुस्लिम धर्मावलंबियों ने मस्जिदों में की नमाज अदा

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • May 28, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू


जामा मस्जिद तेलियाबांध के मौलाना शाहिद रजा ने पढ़ा संदेश

मेदिनीनगर। सदर प्रखंड समेत आसपास के क्षेत्रों में बकरीद पर्व शांति व सौहार्द के साथ मनाई गई। बकरीद को लेकर अकीदत के साथ मुस्लिम धर्मावलंबियों ने सुबह 07:30 बजे नमाज अदा की। जामा मस्जिद तेलियाबांध, भाीमगाड़ा, कौड़िया मस्जिद, भाुसही मस्जिद, पोखराहा मस्जिद, सारजा मस्जिद समेत कई मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। पर्व को लेकर लोग मस्जिदों में सुबह से ही जुटने लगे थे । इधर बकरीद के नमाज अदा करने के दौरान सदर थाना प्रभाारी अफजल अंसारी के नेतृत्व में सदर थाना क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर पुलिस चौकस थी। सभाी मस्जिदों के पास सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किये गये थे। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण व भााईचारे के साथ पर्व मनाने के लिए लोगों को बधाई दी। इस मौके पर मो अली अंसारी, हाजी सुलेमान मास्टर, कलाम अंसारी, ताहिर अंसारी, आबिद अंसारी, अब्दुल सईद अंसारी, आजम अंसारी, दिलशाद अंसारी, सलमान अंसारी समेत काफी संख्या में लोगों ने नमाज अदा कर गले मिलकर बकरीद पर्व की मुबारकवाद दिया। बकरीद पर्व अमन व शांति की पैगाम देती है। साढ़े चार हजार वर्ष पहले इब्राहिम अली सलाम अल्लाह के रजा के लिए अपने बेटे को कुर्बान कर रहे थे। अल्लाह ने कुर्बानी को कुबूल फरमाया और इंतहान में कामयाब हुए। खतीबो इमाम जामा मस्जिद नूरी चियांकी तेलियाबांध के मौलाना शाहिद रजा ने मेंबर से दिनी पैगाम दिये। आपस में इख्तेहार व मिल्लत के पैगाम दिये। उन्होंने कहा कि इब्राहिम अली सलाम को बादशाह नमरूद ने आग में डाला लेकिन अल्लाह ने इब्राहिम अली सलाम के लिए आग को गुलजार बना दिया। इब्राहिम अली सलाम अपने सबसे प्यारी चीज वतन छोड़ा और अपने माल की कुर्बानी दी। साथ ही अपनी जान की भाी बाजी लगायी और बेटे इस्माइल की कुर्बानी दी। ये सारे पैगाम मौलाना शाहिद रजा ने दी। इसके बाद वाजिब नमाज पढ़ी गई। सलातो सलाम के बाद मुसाफा किये और गला मिले। नमाज से पारिग होकर एक दूसरे को सेवईयां खाये और खिलाये साथ ही कुर्बानी का रूक्न अदा किया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Reactions about this news

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!