विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

Location: कांडी

कांडी प्रतिनिधि : कांडी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को खुटहेरिया पंचायत सचिवालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया अनीता देवी, पंचायत सचिव संतोष कुमार सिंह तथा रोजगार सेवक सतेन्द्र कुमार पासवान ने संयुक्त रूप से आम, पीपल, बरगद सहित विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुखिया अनीता देवी ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से न केवल वातावरण शुद्ध होता है, बल्कि प्राकृतिक रूप से मौसम भी अनुकूल बना रहता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
पंचायत सचिव संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अमूल्य हैं। ये हमें शुद्ध ऑक्सीजन, फल, छाया तथा पर्यावरणीय संतुलन प्रदान करते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपने घरों, खेतों और सार्वजनिक स्थलों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य शंभू नाथ सिंह, प्रदीप प्रजापति, विजय चौधरी, शंकर यादव, सुरेंद्र कुमार, रवि सहित पंचायत के कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के निर्माण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!