सड़क दुर्घटना में सहायक अध्यापक शमीम अंसारी की मौत, पत्नी घायल”

Location: Meral

मेराल थाना क्षेत्र के तीसरटैटूका गांव निवासी सहायक अध्यापक शमीम अंसारी की सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। वे उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमरवा दामर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे।
जानकारी के अनुसार शमीम अंसारी मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ घर से गढ़वा के लिए निकले थे। इसी दौरान कल्याणपुर गांव के पेट्रोल पंप के पास गाय को बचाने के क्रम में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे पति-पत्नी दोनों घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पत्नी को छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल शमीम अंसारी को बेहतर इलाज के लिए डाल्टनगंज रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातम का माहौल है। जिला परिषद प्रतिनिधि सह राजद के कार्यकारी अध्यक्ष करीब अंसारी ने बताया कि शमीम अंसारी मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव के थे और समाज से गहराई से जुड़े रहते थे। उन्होंने कहा कि उनकी असमय मौत से परिवार के साथ-साथ शिक्षा जगत को भी अपूरणीय क्षति हुई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!