Location: Meral
मेराल में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए मेराल मुख्यालय स्थित पूर्वी पंचायत भवन में आम लोगों के लिए बुधवार से स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था शुरू की गई।
जेएसएलपीएस की दीदियों के नेतृत्व में पंचायत भवन के मुख्य गेट पर मुखिया रामसागर महतो ने राहगीरों और आम लोगों को शीतल जल एवं गुड़ खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। ग्रामीण क्षेत्रों से मुख्यालय आने वाले लोगों और राहगीरों को गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।
जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाओं ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था शुरू की गई है और आने वाले दिनों में भी इसे जारी रखा जाएगा।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे गर्मी में राहत पहुंचाने वाला सराहनीय कदम बताया। मौके पर वार्ड सदस्य विनोद चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, शबाना खातून, शहनाज खातून, चांदो देवी, सीमा कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।











