बकरीद को लेकर मझिआंव, बरडीहा और कांडी में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील”

Location: मझिआंव/कांडी


मझिआंव एवं बरडीहा में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बीडीओ सह सीओ कनक के नेतृत्व में मझिआंव और बरडीहा थाना पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा मार्च किया।
फ्लैग मार्च मझिआंव थाना परिसर से शुरू होकर बाईपास, बकोईया, बस स्टैंड, गहीड़ी, बलौक रोड, घुरुआ, तलशबरियां सहित कई गांवों तक पहुंचा। इसके अलावा सोनपुरा, घुरुआ और सोनपुरवा समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस ने मोटरसाइकिल से गश्त की। बुधवारीय साप्ताहिक बाजार और बकरीद को लेकर अधिक भीड़ होने के कारण पुलिस को जाम की स्थिति का भी सामना करना पड़ा। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी कुछ दोपहिया वाहनों को हटाते हुए थाना भेजा गया।
इसके बाद बरडीहा थाना क्षेत्र के बरडीहा, आदर, असना जरही, सलगा सहित अन्य गांवों में भी फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस इंस्पेक्टर बृज कुमार ने बताया कि बकरीद पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया।
इधर कांडी प्रखंड में भी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। बीडीओ राकेश सहाय और थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। मार्च थाना परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार, कर्पूरी चौक, तीन मुहान, पेट्रोल पंप क्षेत्र सहित कई संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा।
फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। अधिकारियों ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और लगातार गश्त जारी रहेगी।
मौके पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस जवान और महिला-पुरुष चौकीदार मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • News You may have Missed

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी
    error: Content is protected !!