संत रविदास जयंती पर कलश रथ का बिलासपुर में होगा भव्य स्वागत

Location: सगमा

29 जुलाई को झारखंड-यूपी सीमा पर होगा स्वागत समारोह, पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही करेंगे नेतृत्व

सगमा (गढ़वा): संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प अभियान को लेकर सगमा प्रखंड क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। वाराणसी के सिर गोवर्धनपुर से चलकर आ रहा कलश रथ 29 जुलाई (गुरु पूर्णिमा) की शाम छह बजे झारखंड-उत्तर प्रदेश सीमा स्थित बिलासपुर पहुंचेगा, जहां उसका भव्य स्वागत किया जाएगा।
अभियान के सह संयोजक लक्ष्मण राम, सगमा मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव, मंडल संयोजक नीराजय बैठा एवं सह संयोजक राजेश बैठा ने संयुक्त रूप से बताया कि कलश रथ के स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही करेंगे। कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए मंडल स्तर पर संयोजक एवं सह संयोजकों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं।
उन्होंने बताया कि कलश रथ यात्रा में भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी, जमुआ विधायक मंजू कुमारी, सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसुन कुमार दास, पूर्व सांसद बृज मोहन राम, सुनीता दास, विशाल वाल्मीकि, कामेश्वर दास, सूरज राज सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी शामिल रहेंगे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर कलश रथ का स्वागत करें तथा संत रविदास जी के समरसता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सहभागिता निभाएं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के

    दुष्कर्म के आरोप में पारा शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

    दुष्कर्म के आरोप में पारा शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

    बोलबम यात्रियों की सेवा के लिए आगे आए युवा समाजसेवी डॉ. मो. इलियास अंसारी, पूजन सामग्री का करेंगे वितरण

    बोलबम यात्रियों की सेवा के लिए आगे आए युवा समाजसेवी डॉ. मो. इलियास अंसारी, पूजन सामग्री का करेंगे वितरण

    संत रविदास जयंती पर कलश रथ का बिलासपुर में होगा भव्य स्वागत

    संत रविदास जयंती पर कलश रथ का बिलासपुर में होगा भव्य स्वागत

    उड़ान’ में उमड़ा नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साह, शिक्षा के साथ व्यक्तित्व निर्माण पर जोर

    उड़ान’ में उमड़ा नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साह, शिक्षा के साथ व्यक्तित्व निर्माण पर जोर
    error: Content is protected !!