श्री चरण पादुका स्थापना दिवस पर प्रभात फेरी, पूजा-अर्चना, 24 घंटे का अखंड कीर्तन व चिकित्सा शिविर का आयोजन

Location: Garhwa


गढ़वा। श्री सर्वेश्वरी समूह मरहटिया स्थित भगवान महावराह पीठ में 5 मार्च को श्री चरण पादुका स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी नावाडीह और पचपड़वा प्रार्थना गृह में पूजा-अर्चना करते हुए गढ़वा शहर के नवादा मोड़ होते हुए चिनियां मोड़ स्थित प्रार्थना गृह पहुंची, जहां विशेष पूजा-आरती कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद और जलपान का वितरण किया गया।
इसके बाद प्रभात फेरी पूरे शहर का भ्रमण करते हुए आश्रम पहुंची, जहां भगवान महावराह जी द्वारा स्थापित परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु जी के श्री चरण पादुका की विशेष पूजा की गई। साथ ही अखंड दीप प्रज्वलित कर 24 घंटे के अखंड कीर्तन का शुभारंभ किया गया। इस दौरान “अघोरन्ना परो मंत्र, नास्ती तत्वम् गुरो परम्” का जयघोष गूंजता रहा।
कार्यक्रम के तहत आयोजित चिकित्सा शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने किया। चिकित्सा शिविर में कुल 837 लोगों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवा उपलब्ध कराई गई। वहीं आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। चिकित्सा शिविर में भाग लेने वाले सभी चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से रविन्द्र नाथ द्विवेदी, सुरेन्द्र चौबे, बीरेंद्र चौबे, रविन्द्र नाथ तिवारी, जगनरी ओमप्रकाश उपाध्याय, देवकांत तिवारी, मोनू तिवारी, सतेंद्र ठाकुर, देवाशीष, आलोक कुमार गुप्ता, केदार पांडे, कुंदन, बृजबिहारी प्रसाद जायसवाल, संजीत कुमार, रंजीत सिंह, अनुराग सिंह, सोनू, रमेश, मंटू, अजीत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहयोग किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!