पांच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ व प्राण-प्रतिष्ठा के लिए 551 श्रद्धालुओं की भव्य कलश यात्रा, उमड़ी आस्था की भीड़

Location: Manjhiaon

मझिआंव: प्रतिनिधि:प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बोदरा के टोला बिछी गांव में श्री सत्य चण्डी महायज्ञ एवं मां दुर्गा की नवनिर्मित मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को पुरे -गाजे बाजे एवं महावीरी झंडा के साथ भव्य तरीके से कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें 551कलश के साथ महिला- पुरुष श्रद्धालुओं ने यज्ञ शाला से कलश उठाकर दलको ,ओबरा गांव होते हुए ओबरा एवं सरसतिया बाकी नदी के संगम से विद्वानों के द्वारा पूजा अर्चना के बाद मंत्रों उच्चारण के साथ नदी से पवित्र जल भरकर पुन:सभी श्रद्धालुओं के द्वारा हर- हर महादेव, दुर्गा माता की जय ,जयकारा लगाते हुए यज्ञशाला पहुंचे,और विधि विधान से कलश स्थापित किया गया।
कार्य क्रम इस प्रकार से हैं: 5 मार्च दिन गुरुवार को कलश यात्रा, 6 मार्च दिन शुक्रवार को को पंचांग पूजन,मंडप प्रवेश,अरणी मंथन, 7 मार्च दिन शनिवार को मंडप पूजन, पुष्पा धीवास,घीवा धिवास , 8 मार्च दिन रविवार को मंडप पूजन,हवन एवं नगर भ्रमण, 9 मार्च दिन सोमवार को मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना पूजन एवं 10 मार्च को पूर्णाहुति, महा भंडारा एवं साधु संतों की विदाई की जाएगी।
इस मौके पर यह कमेटी अध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी सचिव अरविंद रजवार कोषाध्यक्ष उमेश रजवार सक्रिय सदस्य राजकुमार चौधरी,प्रवेश रजवार,राजमनिं चौधरी, अरविंद राम,पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि इंदल सिंह, पंचायत समिति सदस्य अनिल राम,मींनू दुबे ,अरविंद राम ,वसंत चौधरी, प्रयाग चौधरी ,बिंदल सिंह, निरंजन सिंह, जयकुमार सिंह ,कामेश्वर चौधरी, उमेश रजवार ,बैजनाथ रजवार ,दिनेश रजवार ,कंचन विश्वकर्मा , जितेंद्र यादव, सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!