शहीद नीलांबर-पीतांबर की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, आदिवासी समाज को ‘लिडर’ बनने का आह्वान

Location: Meral


मेराल। शहीद नीलांबर-पीतांबर के शहादत दिवस के अवसर पर संगवरिया स्थित निलाम्बर पिताम्बर चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन के साथ की गई।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी संघ गढ़वा के अध्यक्ष रघुराई राम, समाजसेवी सह चिकित्सक डॉ. अनील साव, पूर्व जिप सदस्य विरेन्द्र साव, पूर्व मुखिया सुनीता देवी, मुखिया मनदीप सिंह, संजय राम, अनिता देवी, रमेश पासवान, डॉ. लालबहादुर साव, शिक्षक मनी सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा में रंका और बनुआ की पारंपरिक आदिवासी कलाकार टीमों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया।
सभा को संबोधित करते हुए रघुराई राम ने कहा कि आदिवासी समाज को “लैडर नहीं, लिडर” बनने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन के साथ-साथ आदिवासी संस्कृति की रक्षा के लिए शहीद नीलांबर-पीतांबर, बिरसा मुंडा, सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव और तिलका मांझी जैसे अनेक वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी। उनके संघर्षों को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम का संचालन मटुकी सिंह एवं कुन्दन चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से किया, जबकि अध्यक्षता जमुना सिंह ने की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में निलाम्बर पिताम्बर युवा क्लब संगवरिया के अध्यक्ष चंदेश्वर सिंह सहित उपेंद्र सिंह, राकेश कुमार सिंह, रमय सिंह, मंजय सिंह, अखिलेश सिंह, सुखवीर सिंह, विकास सिंह, अनय सिंह, कमलेश सिंह, अखिलेश चंद्रवंशी, मृत्युंजय कुमार चंद्रवंशी, गणेश राम, लालू कुमार भारती, उमाशंकर राम, अनुज कुमार सिंह और सतन सिंह समेत कई लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
इसके अलावा राजेश्वर सिंह, सुरेंद्र सिंह, धर्मदेव सिंह, रघुवीर सिंह, सागर सिंह, मंजू भुइंया, लक्ष्मी राम, बुद्ध प्रिया रंजन और अजय राम सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का समापन शहीदों के आदर्शों पर चलने और समाज को संगठित करने के संकल्प के साथ हुआ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!