मेराल में रामनवमी पर भव्य जुलूस, “जय श्री राम” के नारों से गूंजा क्षेत्र

Location: Meral


मेराल प्रखंड में रामनवमी का पर्व शुक्रवार को शांति, सौहार्द और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही राम भक्त मंदिरों और घरों में पूजा-अर्चना में जुटे रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा।
प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। मां शायर देवी धाम, हासनदाग देवी धाम, बाना बजरंगबली मंदिर, गेरूआ स्थित श्री सीताराम मंदिर, करकोमा देवी धाम, पेस्का, चामा, दुलदुलवा, पढूआ, तेनार, विकताम, ओखरगाड़ा और पचपेड़ी पंचमुखी मंदिर समेत कई स्थानों पर गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाले गए। “जय श्री राम” के नारों से हर गली-मोहल्ला गुंजायमान हो उठा और चारों ओर भगवा ध्वज लहराते दिखे।
हासनदाग जुलूस में बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल हुए। यहां देवी धाम में हवन के बाद श्रीराम दरबार की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया, जिसके बाद सधवा आहर में भावुक माहौल में विसर्जन किया गया।
इस अवसर पर सामाजिक सौहार्द की मिसाल भी देखने को मिली। मेराल रहनुमा सोसाइटी के संरक्षक अतहर अली ने अपनी टीम के साथ मस्जिद के पास रामभक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था की। वहीं मां शायर देवी धाम में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।
फ्रेंड्स क्लब, मुड़ल टोला द्वारा शिव मंदिर के पास दीप भंडारे का आयोजन किया गया, जिसे सफल बनाने में अध्यक्ष धनंजय चौधरी, विनोद चौधरी सहित कई लोगों ने अहम भूमिका निभाई।
इसके अलावा पेस्का हाई स्कूल मैदान में रावण दहन कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सीओ सह प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक और थाना प्रभारी विष्णु कांत के नेतृत्व में पुलिस बल पूरे क्षेत्र में मुस्तैद नजर आया।
कुल मिलाकर मेराल में रामनवमी का पर्व धार्मिक आस्था, उत्साह और भाईचारे के साथ सफलतापूर्वक मनाया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!