मझिआंव में “रीति-रिवाज द क्लॉथ शोरूम” का भव्य उद्घाटन

Location: Manjhiaon


मझिआंव। नगर पंचायत क्षेत्र के मेन रोड स्थित तीन मुहान के समीप शिव शंकर कमलापुरी की दुकान में “रीति-रिवाज द क्लॉथ शोरूम” का उद्घाटन राधा कृष्ण मंदिर के महंत केशव नारायण दास द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन से पूर्व काली मंदिर के पुजारी विनय पाठक ने विधिवत पूजा-पाठ कर शुभकामनाएं दीं।
दुकान के प्रॉपराइटरी शिव शंकर कमलापुरी ने बताया कि नए शोरूम में शेरवानी, लहंगा और शादी-ब्याह के सभी मनपसंद सेट सस्ते दामों पर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले लोग शादी-विवाह के कपड़े खरीदने के लिए 20 किलोमीटर दूर गढ़वा जाना पड़ता था, लेकिन अब मझिआंव में ही सभी वस्तुएं आसानी से उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर दुर्गा मंदिर के पुजारी अशोक पाठक, काली मंदिर के पुजारी विनय पाठक, कृष्ण कुमार, वार्ड पार्षद विरेंद्र प्रसाद, भोला कमलापुरी, लव सोनी, मुरारी मालाकार, उमा कमलापुरी, मनु जायसवाल, अभिषेक कुमार, मोहित कमलापुरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे और उद्घाटन कार्यक्रम को सफल बनाया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!