Location: Garhwa
गढ़वा : नगर परिषद क्षेत्र में किसी मरीज को रक्त की आवश्यकता होती है, केशरवानी समाज एवं वैश्य समाज के सदस्य सबसे पहले आगे आते हैं, और यह केवल समाज की एकजुटता नहीं, बल्कि मानवता के प्रति समर्पण का उदाहरण है।
हाल ही में टंडवा निवासी पिंटू प्रसाद गुप्ता को जब एक बच्चे के लिए 2 ग्राम ब्लड की कमी की सूचना मिली, तो उन्होंने B+ रक्त का एक यूनिट तत्काल डोनेट कर जान बचाने का कार्य किया।
इसी तरह मदरसा रोड निवासी 16 वर्षीय विष्णु, जिनकी दोनों किडनियाँ फेल हो चुकी हैं, उन्हें जब रक्त की जरूरत पड़ी तो सभा के उपाध्यक्ष नमन केसरी ने तत्क्षण 1 यूनिट रक्त देकर सेवा भाव की मिसाल कायम की।
वहीं एक अन्य बच्चे को जब 4 ग्राम ब्लड हो गई, तब केसरी समाज के युवा पीयूष केसरी ने O+ ब्लड डोनेट कर सेवा भावना का परिचय दिया।
ये सभी घटनाएं दर्शाती हैं कि केशरवानी समाज और वैश्य समाज के लोग संकट की हर घड़ी में समाज और मानवता के लिए तत्पर रहते हैं।
इस मौके पर संतोष केशरी, पिंटू प्रसाद गुप्ता, मंटू केशरी, आकाश केशरी, पीयूष केसरी, नमन केसरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।














