मेराल में यादव महासभा का पुनर्गठन, राम बच्चन यादव को सौंपी गई कमान

Location: Garhwa

गढ़वा (मेराल)। प्रांतीय यादव महासभा जिला इकाई मेराल की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पश्चिम पंचायत भवन में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य प्रखंड स्तरीय संगठन के विस्तार एवं पुनर्गठन से जुड़ा था। बैठक में सैकड़ों की संख्या में यादव समाज के लोगों ने भाग लिया और संगठन को और मजबूत करने की दिशा में चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवियों ने की। इस दौरान राम बच्चन यादव को सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। उनके नेतृत्व में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं:अध्यक्ष: राम बच्चन यादव,उपाध्यक्ष: विश्वनाथ यादव, किशोर यादव, कृष्णा यादव,महासचिव: ओमकार यादव,सचिव: सतनारायण यादव, उपेंद्र यादव, नानू यादव,कोषाध्यक्ष: धर्मेंद्र कुमार यादव,युवा अध्यक्ष: सूरज प्रकाश यादव,महिला अध्यक्ष: प्रतिमा देवी

संरक्षक मंडल:लाल बिहारी यादव, राजेश्वर यादव, सत्येंद्र यादव, लक्ष्मण यादव, कुंदन यादव

कार्यकारिणी सदस्य: प्रमोद कुमार यादव, अजय यादव, शिवनारायण यादव, मुकेश यादव, लक्ष्मण यादव

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यादव समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और संगठनात्मक मजबूती ही समाज के सर्वांगीण विकास का आधार है। सभी ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम की सफलता में समाज के सभी वर्गों का सराहनीय सहयोग रहा, जिससे यह आयोजन उत्साहपूर्ण और अनुशासित रूप से संपन्न हुआ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!