ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

Location: Meral

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग
मेराल। प्रखंड के ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत अंतर्गत जोगनी गांव जाने वाली सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गई है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क से लगभग आधा दर्जन गांवों के लोग प्रखंड मुख्यालय आते-जाते हैं, लेकिन सड़क खराब होने के कारण लोगों को काफी कठिनाई झेलनी पड़ रही है।
इस संबंध में युवा समाजसेवी आशीष कुमार चंद्रवंशी के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उक्त सड़क लगभग दस वर्षों से खराब स्थिति में है, लेकिन अब तक इसके निर्माण के लिए कोई पहल नहीं की गई है। इसके कारण सड़क की हालत दिन-ब-दिन और खराब होती जा रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क की लंबाई लगभग चार किलोमीटर है और इसी मार्ग से बड़काबान, परसही, जोगनी, गुरदी उरांव टोला सहित आसपास के कई गांवों के लोग आवागमन करते हैं। खराब सड़क होने के कारण लोगों को पैदल चलने में भी कठिनाई होती है। इस मार्ग से प्रतिदिन लगभग एक हजार से अधिक लोग आते-जाते हैं।
ग्रामीणों ने युवा समाजसेवी आशीष कुमार चंद्रवंशी के नेतृत्व में जिला प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क का शीघ्र निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके।
जोगनी सड़क की समस्या को लेकर आवाज उठाने वालों में मुकेश मेहता, भागवत मेहता, विजय मेहता, रामबली मेहता, रमेश मेहता, राहुल मेहता, सूरज मेहता, लालजी रजवार, अरुण मेहता, बैजनाथ केशरी, चंदन मेहता, बुधन चौधरी, सत्येंद्र मेहता और रामचंद्र मेहता सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!