मेराल में 28 जनवरी से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

Location: Meral

मेराल। हाई स्कूल मैदान में आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 28 जनवरी से 3 फरवरी तक किया जाएगा।
28 जनवरी (बुधवार) को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा। कथा प्रतिदिन अपराह्न 4:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस धार्मिक आयोजन में वृंदावन धाम से पधारे प्रसिद्ध कथा प्रवक्ता आचार्य पंडित कुंज बिहारी शुक्ला श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगे।
कथा संचालन समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। इस अवसर पर कथा आयोजन समिति के पूर्व मुखिया प्रकाश कुमार अरुण, पप्पू कुमार सिंह, आचार्य पंडित पंकज मिश्रा, व्यवसायी संघ अध्यक्ष नवीन जायसवाल, गोंदा पंचायत के बीडीसी कृष्ण देव प्रजापति, पूर्व बीडीसी दिनेश ठाकुर, व्यवसायी पंकज जायसवाल, अनुज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
कथा आयोजन समिति ने मेराल क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस भव्य एवं दिव्य श्रीमद् भागवत कथा में भाग लें और कथा श्रवण कर पुण्य के भागी बनें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!