मेराल में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Location: Meral



मेराल। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय सहित सभी सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन किया गया। कई निजी एवं सरकारी विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।
प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख दीपमाला कुमारी ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर सीओ सह प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक, विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, सांसद प्रतिनिधि, उप-प्रमुख निजाम खान सहित सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
थाना परिसर में थाना प्रभारी विष्णुकांत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार, पशुपालन विभाग में डॉ. के.के. सिंह तथा ब्लॉक कॉलोनी विद्यालय में प्रधानाध्यापक गंगेश पांडे ने झंडोत्तोलन किया।
मेराल पूर्वी पंचायत भवन में मुखिया राम सागर महतो, पश्चिमी पंचायत में मुखिया उर्मिला देवी, भाजपा मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष अशोक केसरी तथा भारत स्वाभिमान सह पतंजलि कार्यालय में विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।
विभिन्न विद्यालयों में भी ध्वजारोहण हुआ, जिनमें एसडी मेमोरियल एकेडमी (निदेशक बृजेश मिश्रा), एस.जी.एन. मॉडर्न किन्नर गार्डन स्कूल (निदेशक धर्मेंद्र देव), इंडियन पब्लिक स्कूल (निदेशक विनोद कुमार), पाराडाइज पब्लिक स्कूल (निदेशक इंजीनियर इमाम), एसबी एकेडमी (निदेशक मदन यादव), आस्था डीपीएस, आस्था डीएवी लीला बच्चन पब्लिक स्कूल (निदेशक सुरेंद्र विश्वकर्मा) प्रमुख हैं।
इसके अलावा हासनदाग पंचायत भवन में मुखिया फुलमंती देवी, गेरुआ पंचायत भवन में मुखिया अनिल चौधरी, करकोमा पंचायत भवन में मुखिया वीरेंद्र नाथ तिवारी, ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत में मुखिया अजीज अंसारी तथा दुलदुलवा पंचायत में मुखिया राम प्रताप साव ने झंडोत्तोलन किया।
पूरे प्रखंड क्षेत्र में आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीओ सह प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक ने शहीद आशीष तिवारी के गांव अटौला पहुंचकर उनके माता-पिता को प्रशस्ति पत्र एवं शाल देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कुमार चौबे, संजय भगत, अजय गुप्ता, दशरथ प्रसाद, प्रधान सहायक सुनील कुमार, रामनाथ भगत, मुरारी मिश्रा, बीपीओ आदम अली, एई कुश केसरी, जेई फिरोज अंसारी, सुजीत कुमार, रिजवान अख्तर, खादिम अमर कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!