गणतंत्र दिवस पर खेले गए मैत्री क्रिकेट मैच में पत्रकार एकादश विजयी

Location: Manjhiaon



मझिआंव (प्रतिनिधि)। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मुखदेव +2 उच्च विद्यालय के खेल मैदान में पत्रकार एकादश एवं पुलिस एकादश के बीच एक फ्रेंडली क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 26 जनवरी (सोमवार) को किया गया।
टूर्नामेंट में पत्रकार एकादश ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पुलिस एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पत्रकार एकादश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11वें ओवर की अंतिम गेंद पर चौका लगाकर 5 विकेट से मैच जीत लिया।
पुलिस एकादश की ओर से टीम का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक बृज कुमार ने किया। टीम में मझिआंव थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो, एसआई संजय सिंह मुंडा, चंदन प्रधान, धर्मेंद्र कुमार सिंह, बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह तथा कांडी थाना प्रभारी असफाक आलम सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।
वहीं पत्रकार एकादश की टीम में झारखंड वार्ता के प्रधान संपादक सत्यम जायसवाल, कप्तान अमित कुमार, अखिलेश्वर ठाकुर, मनोज कुमार दुबे, अनूप सिंह, राहुल कुमार जायसवाल सहित अन्य पत्रकारों ने भाग लिया।
इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक बृज कुमार ने कहा कि मझिआंव में पुलिस और पत्रकारों के बीच इस तरह के मैत्रीपूर्ण मैच की यह एक अच्छी शुरुआत है। ऐसे आयोजनों से आपसी सहयोग और सौहार्द बढ़ता है।
मौके पर मझिआंव थाना के एएसआई आलोक कुमार, सुशील कुमार, के. कलावे, समाजसेवी इशहाक अहमद, मारुति नंदन सोनी, धर्मेंद्र पांडेय, मुद्रिका ठाकुर सहित मझिआंव, बरडीहा एवं कांडी थाना के पुलिस पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।
मैच के निर्णायक की भूमिका सहउल्लाह खां ने निभाई, जबकि अंपायर के रूप में मुजीब और अजहर ने अपनी जिम्मेदारी निभाई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!