मेराल प्रखंड में अकीदत और सादगी के साथ अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज

Location: Meral



मेराल प्रखंड क्षेत्र में ईद-उल-फितर का पर्व इस वर्ष पूरे अकीदत, सादगी और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह होते ही लोग नए और साफ-सुथरे वस्त्र पहनकर ईदगाहों की ओर निकल पड़े। खासकर बच्चों में ईद को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
ईदगाहों में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया। पूरे क्षेत्र में खुशी और उल्लास का वातावरण बना रहा। नमाज के बाद बच्चों में ईदी लेने की खुशी साफ झलक रही थी।
घरों में पारंपरिक व्यंजन सेवइयों का लोगों ने जमकर आनंद लिया, जिससे त्योहार की मिठास और भी बढ़ गई। इस अवसर पर सीओ सह प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक, मुखिया रामसागर महतो, मुखिया पति मुना राम, हरेंद्र चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग ईदगाह पहुंचे और नमाजियों से गले मिलकर ईद की बधाई दी।
मेराल मुख्यालय स्थित ईदगाह में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। दंडाधिकारी के रूप में जेई सुरजीत कुमार तथा एसआई संजय कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।
ईद के इस पावन अवसर पर राजद के कार्यकारी जिला अध्यक्ष करीब अंसारी, झामुमो नेता अतहर अली अंसारी, जफिर अंसारी, पत्रकार यासिन अंसारी समेत अन्य लोगों ने भी क्षेत्रवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं।
इस तरह मेराल प्रखंड में ईद का त्योहार पारंपरिक उल्लास, आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!