Location: सगमा
सगमा प्रखंड के पुतुर गांव निवासी अमिताभ यादव उर्फ राजा यादव के पिता, 75 वर्षीय चंद्रभूषण यादव का वाराणसी में निधन हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे पिछले लगभग 20 दिनों से वाराणसी के एक निजी अस्पताल में पेट से संबंधित बीमारी का इलाज करा रहे थे। इलाज के दौरान शनिवार की शाम करीब 7:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन की खबर मिलते ही गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। चंद्रभूषण यादव अपने सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। वे हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते थे, जिससे समाज में उनकी एक अलग पहचान थी।
उनके निधन से हर वर्ग के लोगों को गहरा आघात पहुंचा है। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने उनके आवास पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।











