मझिआंव में आला अधिकारियों का औचक निरीक्षण, मतदाताओं के वोट बहिष्कार मामले की हुई जांच

Location: Manjhiaon


कोयल नदी घाट, राधाकृष्ण मंदिर व वार्ड 11 में लिया गया हालात का जायजा

मझिआंव (गढ़वा) : उपायुक्त दिनेश कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय समेत जिले के कई वरीय अधिकारियों ने शनिवार को मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले अधिकारियों ने खरसोता स्थित राधाकृष्ण मंदिर और कोयल नदी घाट का जायजा लिया। इसके बाद वे नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे।

निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने वार्ड संख्या 11 की स्थिति की विशेष समीक्षा की, जहां पिछले लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में स्थानीय मतदाताओं ने वोट का बहिष्कार किया था। मतदाताओं की शिकायत थी कि उन्हें नगर पंचायत क्षेत्र में शामिल कर दोहरा टैक्स वसूला जा रहा है, जबकि वे जंगल-पहाड़ी क्षेत्र के निवासी हैं और सुविधाओं से वंचित हैं। इसको लेकर वे खुद को नगर पंचायत से बाहर करने की मांग कर रहे थे।

इस संदर्भ में उपायुक्त ने नगर पंचायत के सिटी मैनेजर जितेश कुमार एवं राकेश पाठक से पूछताछ की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्रीय असंतोष और बार-बार हो रहे बहिष्कार की जांच कर संबंधित पहलुओं पर कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद सभी अधिकारियों ने वीर बांधा डैम का भी निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के पश्चात सभी पदाधिकारी जिला मुख्यालय लौट गए।

इस मौके पर अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती कनक, अंचल पदाधिकारी प्रमोद कुमार, पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!