भवनाथपुर में सरकारी दुकान में शराब नहीं होने से राजस्व की हो रही है भारी छती

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर (गढ़वा) झारखंड सरकार के लिए राजस्व का एक मजबूत स्रोत माने जाने वाला मद निषेध विभाग इन दिनों भवनाथपुर में अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल नजर आ रहा है। भवनाथपुर की सरकारी दो अंग्रेजी शराब दुकानों में इन दिनों शराब और बियर की भारी कमी देखने को मिल रही है। स्थिति यह है कि शराब प्रेमियों की ब्रांड के वियर और शराब नहीं मिलने से हलक तक सूख रही है, वहीं विभाग के राजस्व का भी नुकसान हो रहा है।

लोगों का कहना है कि मद निषेध विभाग को राज्य सरकार का ‘दूधारू विभाग’ कहा जाता है, क्योंकि इससे भारी मात्रा में राजस्व की प्राप्ति होती है। लेकिन इन दिनों भवनाथपुर में शराब और बियर का मेल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे ग्राहक काफी नाराज़ हैं। कई बार दुकानों पर पहुंचने पर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है।

यह स्थिति केवल ग्राहकों की परेशानी तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार के खजाने पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण लोग उत्तर प्रदेश की कोन की ओर रुख कर रहे हैं, जहां ब्रांडेड और सस्ती शराब और बियर आसानी से उपलब्ध है। इससे न केवल झारखंड का राजस्व प्रभावित हो रहा है, बल्कि अवैध व्यापार और तस्करी जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।

सोमवार को भवनाथपुर बाजार स्थित एक सरकारी शराब दुकान का काउंटर केवल रात आठ बजे से ही बंद हो गया, क्योंकि दुकान पर बियर और शराब दोनों का स्टॉक समाप्त हो चुका था। ग्राहक मायूस होकर लौटते देखे गए।

संबंधित विभाग के लोगों को चाहिए कि वह इस स्थिति को गंभीरता से ले और भवनाथपुर जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में मद निषेध विभाग की भूमिका को सक्रिय बनाए ताकि न केवल ग्राहकों को राहत मिले बल्कि राज्य को मिलने वाला बहुमूल्य राजस्व भी सुरक्षित रह सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!