संदिग्ध अवस्था में 21 वर्षीय युवती का शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस

Location: पलामू

मेदिनीनगर।लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के चपरना गांव निवासी धवताल भुइयां की पुत्री मालती कुमारी उम्र 21 वर्ष का शव मंगलवार की सुबह गांव के ही कुछ दूरी पर शीशम पेड बगवान के पास संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया है।शव को देखने के लिए घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद ग्रामीण व परिजनों के द्वारा इस घटना की जानकारी लेस्लीगंज थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।वहीं पुलिस की देखरेख में पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना के बारे में मृतक मालती कुमारी के परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम से मालती कुमारी अपने घर से लापता थी। मंगलवार की सुबह पता चला कि मालती का शव गांव के शीशम पेड़ के बगवान के पास पड़ा हुआ है। इसकी सूचना मिलने पर परिजन वहां पहुंचे।परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!