भवनाथपुर के सपूत विकास सहाय को मिला आर्थिक नेतृत्व का जिम्मा

Location: Bhavnathpur


वित्त, कराधान एवं आर्थिक मामलों की समिति की कमान मिली, स्थानीय लोगों ने दी शुभकामनाएं

भवनाथपुर (गढ़वा)। भवनाथपुर सेल से सेवानिवृत्त कर्मी वीरेंद्र प्रसाद के पुत्र सीए विकास रंजन सहाय को भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंडल (ICC), झारखंड राज्य परिषद की वित्त, कराधान एवं आर्थिक मामलों की समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर प्रखंड क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।

बताया गया कि विकास रंजन सहाय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भवनाथपुर स्थित माइंस हाई स्कूल से और इंटरमीडिएट की पढ़ाई सेल डीएवी भवनाथपुर से पूरी की। इसके बाद उन्होंने इग्नू से ग्रेजुएशन और पटना से सीए की डिग्री हासिल की।

उनकी यह नियुक्ति उस समय हुई है जब झारखंड में नई सरकार का गठन हुआ है और राज्य के आर्थिक व औद्योगिक विकास को गति देने की योजनाएं बनाई जा रही हैं। विकास सहाय को यह ज़िम्मेदारी एक रणनीतिक समय में मिली है, जहां वे वित्तीय सुधारों, पारदर्शी कराधान और उद्यम-हितैषी नीतियों के माध्यम से प्रदेश को आर्थिक दिशा देने में प्रमुख भूमिका निभाएंगे।

विकास रंजन सहाय एक अनुभवी चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और उन्हें वित्तीय नियमों, आर्थिक मामलों और कराधान नीति में गहरी समझ है। उनका अनुभव नीति निर्माताओं और उद्योगों के बीच सहयोग को सशक्त बनाएगा और राज्य में उद्यमिता और निवेश माहौल को बेहतर करने में सहायक होगा।

आईसीसी झारखंड परिषद के अध्यक्ष डॉ. अमृतांशु प्रसाद ने कहा कि यह नियुक्ति राज्य की आर्थिक दिशा को मजबूती देने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

विकास सहाय की इस उपलब्धि पर डीएवी प्राचार्य राजेंद्र सचदेवा, सेल के सेवानिवृत्त शिक्षक आर.एन. द्विवेदी, आर.एन. त्रिपाठी, रमेश तिवारी, मुकेश शुक्ला, दिनेश कुमार, अशोक कुमार, गणेश सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!