प्रधानमंत्री की मां पर टिप्पणी को लेकर भाजपा का झामुमो पर हमला, माफी की मांग

Location: Garhwa



गढ़वा:
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गढ़वा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने झामुमो के एक मीडिया पैनलिस्ट द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर कथित टिप्पणी को लेकर झामुमो पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस टिप्पणी से झामुमो का चरित्र उजागर हुआ है और राज्य की जनता इसे देख रही है।
जारी बयान में उदय कुशवाहा ने आरोप लगाया कि संबंधित टिप्पणी केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि झारखंड और देश की जनता का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि एक ओर हेमंत सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी हुई है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की टिप्पणियां लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि झामुमो के मीडिया पैनलिस्ट धीरज दुबे की भाषा और आचरण अनुचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोगों को पार्टी में जिम्मेदारी देकर झामुमो ने गलत संदेश दिया है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष के बीच नीतियों एवं कार्यों पर विरोध और समर्थन स्वाभाविक है, लेकिन व्यक्तिगत और पारिवारिक टिप्पणियां किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं। उनके अनुसार, सार्वजनिक मंचों पर इस तरह की भाषा राजनीतिक संवाद की गरिमा को ठेस पहुंचाती है।
उदय कुशवाहा ने मांग की कि झामुमो इस मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो भाजपा कार्यकर्ता जनता के साथ मिलकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
(नोट: यह समाचार भाजपा गढ़वा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा द्वारा जारी प्रेस बयान पर आधारित है। इस संबंध में झामुमो का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    पढ़ाई के समय बच्चों से कराया गया पौधारोपण, अभिभावकों में नाराजगी

    पढ़ाई के समय बच्चों से कराया गया पौधारोपण, अभिभावकों में नाराजगी

    कड़ी सुरक्षा के बीच सुजीत सिन्हा को अंतिम विदाई, पत्नी रिया सिन्हा ने पैरोल पर किया अंतिम दर्शन

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, जिप सदस्य अर्चना प्रकाश ने किया रक्तदान

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, जिप सदस्य अर्चना प्रकाश ने किया रक्तदान

    रमना में अवैध देशी कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

    रमना में अवैध देशी कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

    मेराल में अकीदत और सौहार्द के साथ मनाया गया मोहर्रम का चालीसवां

    मेराल में अकीदत और सौहार्द के साथ मनाया गया मोहर्रम का चालीसवां

    ओबरा पीएम श्री हाई स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अमिता पांडेय प्रभारमुक्त, आशीष रंजन पाण्डेय को सौंपी गई जिम्मेदारी

    ओबरा पीएम श्री हाई स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अमिता पांडेय प्रभारमुक्त, आशीष रंजन पाण्डेय को सौंपी गई जिम्मेदारी
    error: Content is protected !!