प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

Location: Garhwa



गढ़वा। प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे की जयंती के अवसर पर पं. हर्ष द्विवेदी कला मंच, नवादा, गढ़वा (झारखंड) के तत्वावधान में बंधन मैरिज हॉल, नवादा मोड़ में “आदरांजलि” कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं कला प्रेमियों द्वारा मंगल पांडे के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके अद्वितीय साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
पं. हर्ष द्विवेदी कला मंच के निदेशक नीरज श्रीधर ‘स्वर्गीय’ ने कहा कि मंगल पांडे ने अपने अदम्य साहस और राष्ट्रप्रेम से स्वतंत्रता की ऐसी ज्योति प्रज्वलित की, जिसने पूरे देश में आजादी की अलख जगाई। उनका जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है।
संस्कार भारती, गढ़वा जिला इकाई के संरक्षक विजय सोनी ने कहा कि प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम में मंगल पांडे का योगदान अतुलनीय और अनुकरणीय रहा। उनके बलिदान ने भारतीयों के मन में स्वाधीनता की चेतना का संचार किया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा मंगल पांडे के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
कराटे गुरु मनोज संसाई ने कहा कि देशभक्ति केवल शब्दों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसे अपने आचरण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा में भी उतारना चाहिए। मंगल पांडे का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्र के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है।
कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षिका झूलन कुमारी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक “वन्दे मातरम्” के गान के साथ राष्ट्रभक्ति के उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!