प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला आयोजित

Location: Manjhiaon

मझिआंव: प्रतिनिधि: कृषि विभाग के अधिकारियों के निदेशक अनुसार प्रखंड स्तरीय सभागार में शुक्रवार को खरीफ कर्मशाला कार्यक्रम का आयोजन बीटीएम दया नंद पांडेय के नेतृत्व में किया गया ।जिसमें सभी किसान एवं कृषक किसान मित्र को कृषि से संबंधित खेती उत्तम ढंग से कैसे किया जाए उसके लिए अनेकों टिप्स बताए गए। तथा यह भी बताया गया कि कृषि वैज्ञानिकों के अनुमान के अनुसार इस वर्ष कम बारिश होने की संभावना जताई गई है ।इसलिए सभी किसान अधिक -से -अधिक जल संचयन करने एवं कम अवधि का खेती करने का निर्देश दिया गया। जिसमें: धान ,मक्का, अरहर ,तील उरीद सहित अन्य फसल उगाने की सलाह दी गई है। तथा मोटा अनाज जैसे :ज्वार- बाजरा ,मरुआं इत्यादि की खेती करने का निर्देश भी दी गई ।जिसमे इस तरह के खेती उपजाने वाले किसानों को कृषि विभाग की ओर से प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी,इसके अलावे पशुपालन, मत्स्य पालन, बागवानी करने का भी निर्देश दी गई।
इस मौके पर बीडीओ सह सीओ कनक ,जिपस धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख आरती दुबे, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि भानु प्रताप पासवान,बीटीएम दयानंद पांडेय,बीपीएम शिवकुमार उपाध्याय ,राज देव बाड़ा, किसान मित्र अनंत कुमार तिवारी, रंजीत उपाध्याय, कामता प्रसाद,ठाकुर , सदैव पासवान,प्रगतिशील किसान राजकुमार चौधरी, पंकज कुमार सिंह, दुर्गावती कुमारी, सहित काफी संख्या में किसान, महिला, किसान मित्र एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!