ब्रेकिंग न्यूज:जमीनी विवाद में चली गोली, एक की मौत कई घायल

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • 4 minutes ago
  • 0 Comments

Location: पलामू


चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट के बाद गोलीबारी शुरू हो गई। इस हिंसक घटना में सिकंदर चौधरी की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया। इसी दौरान गोली चलने की भी बात सामने आई।
घटना में घायल हुए लोगों में यशवंत कुमार, मधु चौधरी और संजय चौधरी शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने सिकंदर चौधरी को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि मंटू सिंह के परिवार के सदस्यों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Reactions about this news

    News You may have Missed

    ब्रेकिंग न्यूज:जमीनी विवाद में चली गोली, एक की मौत कई घायल

    ब्रेकिंग न्यूज:जमीनी विवाद में चली गोली, एक की मौत कई घायल

    प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला आयोजित

    प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला आयोजित

    झारखंड के विद्यार्थियों के हित में नहीं है क्लस्टर सिस्टम : अभाविप

    झारखंड के विद्यार्थियों के हित में नहीं है क्लस्टर सिस्टम : अभाविप

    मेराल पुलिस ने बरामद कर लौटाए 10 गुम मोबाइल, लोगों में बढ़ा पुलिस पर भरोसा

    मेराल पुलिस ने बरामद कर लौटाए 10 गुम मोबाइल, लोगों में बढ़ा पुलिस पर भरोसा

    कार्यशाला से नदारद पदाधिकारियों पर भड़के जनप्रतिनिधि, कारण बताओ नोटिस की उठी मांग

    कार्यशाला से नदारद पदाधिकारियों पर भड़के जनप्रतिनिधि, कारण बताओ नोटिस की उठी मांग

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले राकेश कुमार सिंह, कठौतिया कोल माइंस चालू कराने व विस्थापितों के अधिकार पर उठाई मांग

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले राकेश कुमार सिंह, कठौतिया कोल माइंस चालू कराने व विस्थापितों के अधिकार पर उठाई मांग
    error: Content is protected !!