ढाई माह पहले हुई थी शादी, नवविवाहिता का शव कुएं से बरामद, दहेज हत्या का आरोप

Location: सगमा


सगमा/धुरकी। धुरकी थाना क्षेत्र के भंडार गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घर के समीप स्थित कुएं से उसका शव बरामद होने के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मृतका की पहचान भंडार गांव निवासी नंदलाल साह की पत्नी शांति देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर धुरकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया गया।
परिजनों के अनुसार मृतका के गले में रस्सी का निशान था तथा शरीर के विभिन्न हिस्सों पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। ऐसे में परिजन इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला बता रहे हैं।
परिजनों ने बताया कि शांति देवी के पिता का निधन दो वर्ष पूर्व हो चुका था। इसके बाद उसके पालन-पोषण और विवाह की जिम्मेदारी उसके चाचा नारायण साह ने निभाई। उन्होंने अपनी पुत्री की तरह शांति की परवरिश की और इसी वर्ष 14 मार्च को भंडार गांव निवासी नंदलाल साह के साथ पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम से उसकी शादी कराई थी। विवाह में अपनी सामर्थ्य के अनुसार आवश्यक सामान और उपहार भी दिए गए थे।
परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी। शांति को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि उससे पांच लाख रुपये नकद और एक बोलेरो वाहन की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।
मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शांति देवी की हत्या कर दी गई तथा साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को कुएं में फेंक दिया गया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
घटना के बाद घर छोड़कर फरार हुए परिजन
पुलिस के अनुसार घटना के बाद ससुराल पक्ष के सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए हैं। इससे संदेह और गहरा गया है। पुलिस फरार लोगों की तलाश में जुटी हुई है। गांव में घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
धुरकी पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मृतका के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि जिस बेटी की शादी महज ढाई माह पहले खुशी और उत्साह के साथ की गई थी, आज उसकी मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। ग्रामीणों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!