Location: Meral
मेराल। प्रखंड क्षेत्र के आदिम जनजाति बहुल बहेरवा गांव में बुधवार को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी की उपस्थिति में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका चयन के लिए ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई।
कार्यक्रम में प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक, मुखिया मनीषा देवी, पर्यवेक्षिका मीणा देवी, ललिता यादव तथा मुरारी मिश्रा मौजूद रहे। सेविका पद के लिए केवल एक आवेदन पूजा कुमारी का प्राप्त हुआ था। ग्राम सभा में सर्वसम्मति से पूजा कुमारी का चयन आंगनबाड़ी सेविका के रूप में कर लिया गया।
वहीं सहायिका पद के लिए निर्धारित योग्यता के अनुरूप कोई पात्र अभ्यर्थी उपस्थित नहीं होने के कारण चयन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। परिणामस्वरूप सहायिका का पद फिलहाल रिक्त रह गया।
ग्राम सभा में श्याम दुलारी देवी, मंजू देवी, चिंता देवी, उमेश परहिया, विनय कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।











