झारोटेफ की प्रखंड स्तरीय रैली में पांच प्रखंडों में गूंजीं मांगें, शिक्षकों-कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

Location: Garhwa

गढ़वा : झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एंप्लॉई फेडरेशन (झारोटेफ) जिला इकाई गढ़वा के बैनर तले पांच प्रखंडों – गढ़वा, मेराल, रंका, चिनियां और सगमा में सोमवार को ध्यानाकर्षण रैली सह ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन जोरदार ढंग से किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संबंधित प्रखंड अध्यक्षों, सचिवों और संघीय पदाधिकारियों ने किया, जबकि जिला स्तरीय पदाधिकारी पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।

गढ़वा में जिला सचिव विमलेश कुमार के नेतृत्व में बीडीओ कुमार नरेन्द्र नारायण को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने MACP के मुद्दे पर DEO व DSE से बात करने की जानकारी दी। इस अवसर पर फार्मासिस्ट संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार मेहता समेत कई शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे।  मेराल: महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष विमला तिग्गा के नेतृत्व में प्रधान सहायक को ज्ञापन सौंपा गया। रंका: प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र रजक की अगुवाई में BDO को ज्ञापन सौंपा गया। चिनियां: अध्यक्ष शिवनाथ राम के नेतृत्व में प्रधान सहायक नोमान खान को ज्ञापन सौंपा गया। सगमा: झारोटेफ उपाध्यक्ष सुनय राम के नेतृत्व में प्रधान सहायक को ज्ञापन सौंपा गया।

जिला अध्यक्ष सुशील कुमार ने सभी प्रखंडों में सफल आयोजन पर पदाधिकारियों व शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार को MACP, शिशु शिक्षण भत्ता, और सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष की मांगें शीघ्र माननी चाहिए, अन्यथा झारोटेफ राज्यव्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

प्रमुख मांगें शिक्षकों-कर्मचारियों को MACP का लाभ,सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष,सभी को शीघ्र शिशु शिक्षण भत्ता,

इस आंदोलन से झारखंड में शिक्षक और कर्मचारी संगठनों की एकजुटता और मांगों को लेकर बढ़ती चेतना स्पष्ट दिख रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    ब्रेकिंग न्यूज़:भवनाथपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत

    ब्रेकिंग न्यूज़:भवनाथपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत

    मेदिनीनगर हत्याकांड: झांसी से गिरफ्तार हुआ प्रशांत तिवारी, तीन आरोपियों की तलाश जारी

    मेदिनीनगर हत्याकांड: झांसी से गिरफ्तार हुआ प्रशांत तिवारी, तीन आरोपियों की तलाश जारी

    प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप: डीएवी मॉडल स्कूल ने दर्ज की जीत

    प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप: डीएवी मॉडल स्कूल ने दर्ज की जीत

    पासुपालक का ग्यारह भैंस गुम थाना में सनहा दर्ज कराया

    पासुपालक का ग्यारह भैंस गुम थाना में सनहा दर्ज कराया

    एसआईआर फॉर्म फाड़ने के आरोप में दर्ज एफआईआर के बाद समझौता, मामले पर उठे कई सवाल

    एसआईआर फॉर्म फाड़ने के आरोप में दर्ज एफआईआर के बाद समझौता, मामले पर उठे कई सवाल

    घघरी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सहायक शिक्षक गंभीर रूप से घायल

    घघरी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सहायक शिक्षक गंभीर रूप से घायल
    error: Content is protected !!