जनता की सुरक्षा को लेकर शहर थाना की पुलिस अलर्ट मोड पर, मरीन ड्राइव पर हुई झड़प के बाद एक्शन में आई टीम

Location: पलामू


मेदिनीनगर : पलामू एसपी के निर्देश पर शहर थाना पुलिस लगातार एक्टिव मोड में है और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर निगरानी और गश्ती तेज़ कर दी गई है।

बीती रात कोयल नदी किनारे गिरवर स्कूल के पास दो गुटों में झगड़ा हो गया, जिससे मरीन ड्राइव पर टहलने आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत शहर थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही टिओपी-1 प्रभारी इंद्रदेव पासवान, टाइगर मोबाइल के जवान रोहित कुमार, राकेश सिंह, मधु कुमार और सहायक पुलिसकर्मी प्रफुल सिंह के साथ पांच मिनट के भीतर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक झगड़ा करने वाले युवक फरार हो चुके थे

पुलिस टीम ने युवकों की खोजबीन की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। बताया गया कि मरीन ड्राइव के निर्माण के बाद से वहां सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग टहलने आते हैं, लेकिन कुछ शरारती तत्व फटफटिया गाड़ियों की आवाज़ और उत्पात से आम लोगों को परेशान कर रहे हैं

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन तत्वों को पुलिस कभी-कभी पकड़ती भी है, लेकिन राजनीतिक दबाव या पैरवी के चलते छोड़ दिया जाता है, जिससे उनमें पुलिस का भय समाप्त हो गया है

इंद्रदेव पासवान ने बताया कि मरीन ड्राइव पर नियमित पेट्रोलिंग की जा रही है और शहर के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी निगरानी रखी जा रही है ताकि जनता को सुरक्षित माहौल मिल सके।

इसके बाद टीम टेंपो स्टैंड और बस डिपो भी पहुंची, जहां कुछ लोग शराब पीते पाए गए। पुलिस ने उन्हें सख्त चेतावनी दी कि अगली बार पकड़े जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। चेतावनी के बाद सभी शराबी वहां से भाग निकले


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!