चितरी गांव में पति-पत्नी ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति गंभीर

Location: Shree banshidhar nagar

आपसी विवाद बना आत्मघाती कदम की वजह, दो मासूम बच्चों के सामने टूटा पारिवारिक संतुलन

बंशीधर नगर। गढ़वा जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरी गांव में मंगलवार को पारिवारिक विवाद के चलते पति-पत्नी द्वारा कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चितरी गांव निवासी लक्ष्मण रजवार का 30 वर्षीय पुत्र रामबली रजवार और उसकी पत्नी सबिता देवी ने मंगलवार सुबह अपने तीन वर्षीय पुत्र और चार माह की पुत्री के साथ कमरे में बंद होकर केले में मिलाकर कीटनाशक दवा का सेवन किया।

घटना का पता तब चला जब बच्चों ने देखा कि माता-पिता उल्टी कर रहे हैं। बच्चे द्वारा शोर मचाने पर पड़ोसी इकट्ठा हुए और दरवाजा तोड़कर दंपत्ति को अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने सबिता देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि रामबली की गंभीर हालत को देखते हुए उसे गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सदर अस्पताल सूत्रों के अनुसार, रामबली की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद विशुनपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के देवर (रामबली के छोटे भाई) ने बताया कि “रामबली रजवार मंगलवार सुबह करीब 7 बजे गुजरात के जामनगर से घर लौटा था। घर आने के बाद लगभग 20 मिनट तक कमरे में रहने के बाद वह अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ बाहर निकला और कुछ देर बाद लौटकर कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद बच्चों के रोने-चिल्लाने पर हमने दरवाजा तोड़ा तो दोनों उल्टी कर रहे थे।”

घटना के पीछे आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह हृदयविदारक घटना समाज को सोचने पर मजबूर करती है कि पारिवारिक तनाव कभी-कभी पूरे जीवन को निगल सकता है। दो मासूम बच्चे आज अपनी मां से हमेशा के लिए दूर हो चुके हैं, और पिता जीवन-मौत के बीच झूल रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!