खरसोता में नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या, शव का पोस्टमार्टम गढ़वा में

Location: Manjhiaon

मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही थी किशोरी, पुलिस कर रही जांच
मझिआंव (गढ़वा)। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरसोता में सोमवार की शाम एक नौंवी कक्षा की छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 वर्षीय खुशी कुमारी, पिता अजीत कुमार, ने सोमवार शाम करीब 7 बजे अपने खपरैल मकान में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बताया गया कि किशोरी हल्के मानसिक तनाव में थी। घटना के समय घर के अन्य सदस्य—भाई, बहन और दादी—घर के बाहर बैठे हुए थे, जबकि खुशी कुमारी घर के अंदर चली गई और दोनों तरफ से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर तक जब वह बाहर नहीं निकली, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा कि वह बल्ली में दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकी हुई थी।

परिजनों ने तत्काल उसे उतारकर निजी वाहन से मझिआंव रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर वापस ले आए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी के निर्देश पर एएसआई रणबीर प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम हेतु गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया।

ग्रामीणों और परिजनों ने बताया कि पिता अजीत कुमार दूसरे राज्य में मजदूरी करने गए हुए हैं, जबकि मां अपनी बहन के घर सींगसी गांव गई थीं। घटना के समय घर पर तीन बहनें, एक भाई और दादी ही मौजूद थे।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। किशोरी की मौत को लेकर ग्रामीणों में गहरी संवेदना है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!