चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

Location: Shree banshidhar nagar


बंशीधर नगर (गढ़वा)। श्री बंशीधर नगर के चेचरिया स्थित अनुमंडलीय दिव्यांग संघ कार्यालय में सोमवार को दिव्यांगजनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछले चार माह से दिव्यांग पेंशन का भुगतान नहीं होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। साथ ही पेंशन की स्थिति जानने के लिए सामूहिक रूप से बैंक जाने का निर्णय लिया गया।
संघ के अनुमंडलीय अध्यक्ष कमलेश बिहारी ने बताया कि बैठक के बाद दिव्यांगजन सामूहिक रूप से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की पुरैनी शाखा पहुंचे और पेंशन भुगतान की जानकारी ली। बैंक की ओर से बताया गया कि अब तक पेंशन की राशि प्राप्त नहीं हुई है।
कमलेश बिहारी ने कहा कि लगातार चार माह से पेंशन का भुगतान नहीं होने के कारण दिव्यांगजनों के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को पेंशन की सबसे अधिक आवश्यकता होती है, लेकिन इसके बावजूद भुगतान लंबित है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार अन्य योजनाओं के तहत नियमित भुगतान कर रही है, जबकि दिव्यांग पेंशन का भुगतान रुका हुआ है।
उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 713 दिनों से राजभवन, रांची के समक्ष धरना दे रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। बैठक में सरकार से अविलंब लंबित पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गई।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रसाद बब्लू, संघ के सचिव जय प्रसाद, सुदामा प्रसाद, विजय राम, उमेश पासवान, बिंदु घासी, लाला पासवान, बसंत बैठा, संजू देवी सहित अन्य दिव्यांगजन उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!