नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

Location: Meral


मेराल (गढ़वा)। नीट-2026 परीक्षा में 534 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल करने वाले मेराल थाना क्षेत्र के लातदाग गांव निवासी मनीष यादव को सोमवार को एसडी मेमोरियल एकेडमी में सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की उपस्थिति में मनीष को डायरी और पेन भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मनीष यादव ने साधारण किसान परिवार से होने के बावजूद अपने कठिन परिश्रम के बल पर प्रथम प्रयास में ही 534 अंक प्राप्त कर नीट परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने नर्सरी से सातवीं कक्षा तक की पढ़ाई एसडी मेमोरियल एकेडमी से की। विद्यालय में वे शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर, अनुशासित और आज्ञाकारी छात्र रहे, जिसके कारण शिक्षकों के प्रिय विद्यार्थियों में शामिल थे।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र ने कहा कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत करने वाला विद्यार्थी अपनी मंजिल अवश्य प्राप्त करता है। उन्होंने मनीष को मेडिकल शिक्षा के दौरान भी इसी लगन से आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं तथा विद्यालय के विद्यार्थियों से मनीष के संघर्ष और सफलता से प्रेरणा लेकर मेहनत करने का आह्वान किया।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि एसडी मेमोरियल एकेडमी से शिक्षा प्राप्त कर चुके करीब आधा दर्जन विद्यार्थी वर्तमान में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं।
इस अवसर पर प्राचार्य अरुण कुमार, अमरेंद्र कुमार मिश्र, मृत्युंजय पांडेय, इरशाद अंसारी, जयप्रकाश पांडेय, धर्मेंद्र पासवान, देवकीर्ति टोप्पो, अंशु जायसवाल, अनिमा कुजूर, मीणा केरकेट्टा, बबीता कुमारी, नसरीन, अनामिका सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!