गढ़वा में तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से युवक की मौत, सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

Location: Garhwa

गढ़वा : जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार शाम गढ़वा-रेहला मुख्य मार्ग पर नकदरवा के पास तेज रफ्तार टेंपो और बाइक की भीषण टक्कर में 21 वर्षीय युवक अजीत कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मृतक युवक की पहचान सीधे खुर्द गांव निवासी अशर्फी राम के पुत्र अजीत कुमार के रूप में हुई है। अजीत गढ़वा से अपने घर लौट रहा था कि नकदरवा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अजीत सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए अजीत को गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन गंभीर चोटों की वजह से उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया।
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि गढ़वा में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है, और तेज रफ्तार व अनियंत्रित वाहनों पर कोई नियंत्रण नहीं है। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के ठोस इंतजाम की मांग की है, ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    खबर पलामू से

    खबर पलामू से

    नाबालिग युवक ने खाया जहर, गंभीर हालत में गढ़वा रेफर

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    श्री शनि देव मंदिर में नौवाँ वार्षिक महा महोत्सव शुरू, भक्ति और श्रद्धा में सराबोर हुआ अहिरपुरवा

    7 से 28 जून तक प्रत्येक रविवार तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, होगा मेंटेनेंस कार्य

    error: Content is protected !!