ऑपरेशन सिंदूर युद्ध की सफलता पर कसौधन समाज की महिलाओं ने मनाया ‘सिंदूर उत्सव’, सैनिकों को किया नमन

Location: Garhwa

गढ़वा: पाकिस्तान के विरुद्ध भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर युद्ध की सफलता पर पूरे देश में गर्व का माहौल है। इस अवसर को सम्मानित करते हुए कसौधन समाज की महिलाओं ने डॉ. भोला कश्यप के आवास पर वीर सैनिकों के सम्मान में “सिंदूर उत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया।

महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर भारत माता के वीर सपूतों को नमन किया और “भारत माता की जय” तथा “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारे लगाए। इस दौरान सभी ने युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान पर गहरा शोक व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने गर्व के साथ कहा कि “जिन आतंकवादियों ने भारत की बहनों का सुहाग उजाड़ा था, उन्हें भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना ने आतंकवादियों को जड़ से खत्म करने का कार्य किया। यह देश के लिए गौरव का क्षण है।”

कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने भारतीय सेना की वीरता और साहस को सलाम करते हुए कहा कि हम अपने सैनिकों पर गर्व करते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कंचन कश्यप ने की। उनके साथ अर्चना कश्यप, नमिता कश्यप, निधि कश्यप, सीमा कश्यप, ममता कश्यप एवं शोभा कश्यप सहित कई अन्य महिलाएं मौजूद थीं। सभी ने एक स्वर में सैनिकों को बधाई दी और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के

    दुष्कर्म के आरोप में पारा शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

    दुष्कर्म के आरोप में पारा शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

    बोलबम यात्रियों की सेवा के लिए आगे आए युवा समाजसेवी डॉ. मो. इलियास अंसारी, पूजन सामग्री का करेंगे वितरण

    बोलबम यात्रियों की सेवा के लिए आगे आए युवा समाजसेवी डॉ. मो. इलियास अंसारी, पूजन सामग्री का करेंगे वितरण

    संत रविदास जयंती पर कलश रथ का बिलासपुर में होगा भव्य स्वागत

    संत रविदास जयंती पर कलश रथ का बिलासपुर में होगा भव्य स्वागत

    उड़ान’ में उमड़ा नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साह, शिक्षा के साथ व्यक्तित्व निर्माण पर जोर

    उड़ान’ में उमड़ा नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साह, शिक्षा के साथ व्यक्तित्व निर्माण पर जोर
    error: Content is protected !!