एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन का 22वां स्थापना दिवस, विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया प्रतिभा

Location: Meral


मेराल। बंका रोड स्थित एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन के 22वें स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खेल, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र देव ने कहा कि विद्यालय अपना 22वां स्थापना दिवस मना रहा है। उन्होंने विद्यालय को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यालय के कार्यों का मूल्यांकन होता है तथा आगे की योजनाएं बेहतर ढंग से तैयार करने में सहायता मिलती है। प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है, जिससे बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं।
कबड्डी प्रतियोगिता में छात्र वर्ग से रंजन यादव, शिवम सोनी, अंजन यादव, आदित्य कुमार, रिशु कुमार, जय कुमार एवं आयुष कुमार की टीम विजेता बनी। छात्रा वर्ग में खुशी सोनी, चाहत कुमारी, आरुषि कुमारी, अम्बे कुमारी एवं आफरीन की टीम ने जीत हासिल की।
शतरंज प्रतियोगिता में खुशी सोनी, निशु कुमारी एवं शौर्य गुप्ता विजयी रहे। कैरम प्रतियोगिता में फैजान राजा, दैविक एवं सत्यम कुमार ने जीत दर्ज की। राइटिंग प्रतियोगिता में हनी प्रथम, आरुषि द्वितीय एवं दीपिका भारती तृतीय स्थान पर रहीं। रीडिंग प्रतियोगिता में आरुषि कुमारी प्रथम, नित्यम कुमार द्वितीय एवं आकृति कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। ड्राइंग प्रतियोगिता में अंकित राज प्रथम, आयत प्रवीण द्वितीय एवं सोनाक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। संगीत क्षेत्र में चाणक्य देव को सम्मानित किया गया।
विद्यालय द्वारा गत सत्र में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मुकेश कुमार को प्रथम स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें नर्सरी से श्वेता कुमारी, एलकेजी से नित्यांश कुमार, यूकेजी से आदर्श विश्वकर्मा, प्रथम कक्षा से दुर्गेश कुमार, द्वितीय से आकृति कुमारी, तृतीय से मुकेश कुमार, चतुर्थ से वीणा कुमारी, पंचम से संस्कृति कुमारी, सप्तम से दीपिका कुमारी तथा अष्टम से आरुषि को प्रथम स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर शिक्षक संजय कुमार गुप्ता, पंकज कुमार पासवान, रामाशीष राम, संजय ठाकुर, राहुल कुमार, खुशबू कुमारी, पूजा कुमारी, आकाशदीप, प्रदीप कुमार, पंकज चौधरी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!