आरके पब्लिक स्कूल में कराटे प्रतियोगिता आयोजित, गंगा सदन बना चैंपियन

Location: Manjhiaon

मझिआंव : प्रखंड क्षेत्र के उंचरी स्थित आरके पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य के. आर. झा, कराटे प्रशिक्षक मनोज सनसाईं तथा महिला प्रशिक्षिका जान्हवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों—गंगा, यमुना, कावेरी एवं ब्रह्मपुत्र—के कुल 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गंगा सदन चैंपियन बना। वहीं यमुना सदन ने प्रथम उपविजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, जबकि कावेरी सदन द्वितीय उपविजेता रहा।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य के.आर. झा ने कराटे के महत्व एवं उससे मिलने वाले लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कराटे केवल आत्मरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि यह शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास में भी सहायक है। इससे हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा शरीर में शक्ति, लचीलापन और समन्वय विकसित होता है।
उन्होंने कहा कि कराटे विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, तनाव से मुक्ति एवं आत्मरक्षा के गुण विकसित करता है। साथ ही इससे एकाग्रता, लक्ष्य निर्धारण और भावनात्मक संतुलन भी मजबूत होता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल बना रहा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    गढ़वा प्रशासन अलर्ट मोड में, पेयजल-बिजली व्यवस्था से लेकर जनसुनवाई तक कई अहम निर्देश

    गढ़वा प्रशासन अलर्ट मोड में, पेयजल-बिजली व्यवस्था से लेकर जनसुनवाई तक कई अहम निर्देश

    पीएम श्री उच्च विद्यालय, चितविश्राम का निरीक्षण, स्टेट एसोसिएट कम्युनिकेशन उमी पांडेय ने शैक्षणिक गुणवत्ता का लिया जायजा

    पीएम श्री उच्च विद्यालय, चितविश्राम का निरीक्षण, स्टेट एसोसिएट कम्युनिकेशन उमी पांडेय ने शैक्षणिक गुणवत्ता का लिया जायजा

    अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित

    अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित

    आरके पब्लिक स्कूल में कराटे प्रतियोगिता आयोजित, गंगा सदन बना चैंपियन

    आरके पब्लिक स्कूल में कराटे प्रतियोगिता आयोजित, गंगा सदन बना चैंपियन

    एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन का 22वां स्थापना दिवस, विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया प्रतिभा

    एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन का 22वां स्थापना दिवस, विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया प्रतिभा

    ब्रेकिंग न्यूज :योगी राज से घबराया मौलाना झारखंड के सेव जोन में छिपा, गांव वालों ने लव जेहाद बता किया हंगामा; पुलिस ने महिला के साथ पकड़ा

    ब्रेकिंग न्यूज :योगी राज से घबराया मौलाना झारखंड के सेव जोन में छिपा, गांव वालों ने लव जेहाद बता किया हंगामा; पुलिस ने महिला के साथ पकड़ा
    error: Content is protected !!