अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित

Location: Shree banshidhar nagar

8 मई 2026 को अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर स्थानीय ट्रॉमा सेंटर में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, श्री बंशीधर नगर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं के सहयोग से कुल 21 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष डॉ. सिद्धनाथ प्रसाद, सचिव डॉ. धर्मचंद लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ. शुक्ला प्रसाद, उपाधीक्षक डॉ. सुचित्रा कुमारी, नगर पंचायत अध्यक्ष साधना प्रकाश, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, सहसचिव अश्विनी कुमार तथा कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. सिद्धनाथ प्रसाद ने कहा कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जो मानव सेवा एवं जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती है। वहीं सचिव डॉ. धर्मचंद लाल अग्रवाल ने बताया कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना भारत में 8 मई 1920 को हुई थी। संस्था के संस्थापक हेनरी ड्यूनांट के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान लोगों की सुरक्षा एवं सहायता प्रदान करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से तसलीम खान, महमूद आलम सीनियर, सीताराम जायसवाल, तुलसी दास, सूरज प्रसाद तथा प्रमोद कुमार उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!