ब्रेकिंग न्यूज :योगी राज से घबराया मौलाना झारखंड के सेव जोन में छिपा, गांव वालों ने लव जेहाद बता किया हंगामा; पुलिस ने महिला के साथ पकड़ा

Location: सगमा


सगमा/धुरकी — थाना क्षेत्र के बीरबल गांव में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अधेड़ मौलाना के साथ दूसरे समुदाय की एक विवाहित महिला को संदिग्ध परिस्थिति में देखा गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार बीरबल गांव निवासी कलाम अंसारी के घर एक मौलाना और महिला के ठहरे होने की खबर गांव में तेजी से फैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर सगमा प्रखंड प्रमुख अजय साह भी मौके पर पहुंचे और पूछताछ शुरू की।
पूछताछ में मौलाना ने अपना नाम अकबर अंसारी बताते हुए खुद को ओबरा के सोनभद्र जिले का निवासी बताया, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद महिला से पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम प्रीति दीक्षित, पति मुकेश दीक्षित निवासी अनपरा, सोनभद्र बताया। महिला ने कहा कि मौलाना उसे झाड़-फूंक के नाम पर यहां लेकर आया था। महिला के साथ उसकी गोद में दो माह का बच्चा भी था।
ग्रामीणों को मामला संदिग्ध प्रतीत होने लगा और उन्होंने इसे “लव जिहाद” से जोड़कर देखना शुरू कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना धुरकी थाना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी जनार्दन राउत के निर्देश पर पुलिस टीम गांव पहुंची और दोनों को थाना ले आई।
पुलिस द्वारा महिला के पति मुकेश दीक्षित से फोन पर संपर्क किया गया। पति ने बताया कि मौलाना का उनके घर झाड़-फूंक के सिलसिले में आना-जाना था, लेकिन दो दिन पहले उनकी पत्नी अचानक घर से लापता हो गई थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!