उपायुक्त अनन्य मित्तल का बंशीधरनगर में औचक निरीक्षण, कार्यपालक पदाधिकारी अनुपस्थित मिलने पर नाराजगी

Location: Garhwa

गढ़वा:
गढ़वा: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी अनन्य मित्तल ने शुक्रवार को श्री बंशीधरनगर का औचक निरीक्षण कर नगर पंचायत कार्यालय, प्रखंड, अंचल एवं अनुमंडल कार्यालय की कार्यप्रणाली का गहन जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने, पारदर्शिता बढ़ाने और जनसेवाओं में तेजी लाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
निरीक्षण की शुरुआत नगर पंचायत कार्यालय से हुई, जहां सभी कर्मी उपस्थित पाए गए, लेकिन कार्यपालक पदाधिकारी बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। इस पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने नगर पंचायत के नए भवन निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने को कहा। अंचल अधिकारी ने जानकारी दी कि इसके लिए भूमि चिन्हित की जा चुकी है।
अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने लंबित म्यूटेशन मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भूमि से जुड़े मामलों में देरी से आम लोगों को काफी परेशानी होती है, जिसे हर हाल में दूर किया जाना चाहिए।
उपायुक्त ने राइट टू सर्विस एक्ट के सख्त पालन पर जोर देते हुए कहा कि सभी सेवाओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अभिलेखों की जांच कर कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
अनुमंडल कार्यालय के निरीक्षण में शौचालय की स्थिति असंतोषजनक पाई गई, जिस पर उपायुक्त ने नगर पंचायत के साथ समन्वय स्थापित कर सार्वजनिक शौचालय निर्माण कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा जन्म प्रमाण पत्र निर्गमन प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ करने तथा पूरी जांच के बाद ही प्रमाण पत्र जारी करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को कार्यालयों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, सभी कार्य समयबद्ध और नियमानुसार पूरा करने तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता को बेहतर और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा, प्रखंड विकास पदाधिकारी रोशन कुमार, अंचल अधिकारी विकास कुमार सिंह, एसीडीपीओ समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!