गलत पार्किंग पर प्रशासन सख्त, जुर्माना और वाहन जब्ती की चेतावनी

Location: Garhwa

गढ़वा: शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या और आम लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने गलत पार्किंग के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क किनारे और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े करने वालों पर अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि सुगम आवागमन सभी नागरिकों का मौलिक अधिकार है, लेकिन कुछ वाहन मालिकों की लापरवाही के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ऐसे में गलत पार्किंग करने वाले वाहन मालिकों पर जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही, बार-बार नियमों का उल्लंघन करने पर वाहनों को जब्त कर थाना भेजा जाएगा और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
प्रशासन ने बड़े बाजार, प्रतिष्ठान, मार्केट कॉम्प्लेक्स और मॉल संचालकों को भी सख्त निर्देश दिया है कि वे अपने ग्राहकों के वाहनों के लिए परिसर के भीतर पार्किंग की समुचित व्यवस्था करें। ऐसा नहीं करने पर मोटर वाहन अधिनियम एवं नगर पालिका अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और शहर में सुचारू आवागमन बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि सभी को बिना किसी बाधा के आने-जाने की सुविधा मिल सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!