उच्च विद्यालय चितविश्राम में 101 छात्र-छात्राओं के बीच वितरित किया गया साइकिल

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर- उच्च विद्यालय चितविश्राम में शुक्रवार को 101 छात्र-छात्राओं के बीच झारखंड सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई साइकिल का वितरण किया गया.इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अमित कुमार ने कहा कि आप सभी छात्र-छात्राएं प्रतिदिन विद्यालय आयें व मन लगाकर पढ़ाई करें. सीआरपी संजय कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय में गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है. सरकार द्वारा आप सभी बच्चों को निशुल्क पुस्तकें,पोशाक, जूता मोजा, कॉपी, कलम सहित विद्यालय आने जाने के लिये निशुल्क साइकिल उपलब्ध करा रही है. गाँव घर के बच्चे पढ़ लिखकर डॉक्टर, इंजीनियर आईएएस बनकर गाँव, समाज का नाम रौशन करें.द्वारिका नाथ पांडेय ने कहा कि आप सभी बच्चे नियमित विद्यालय आइये और मन लगाकर पढ़ाई किजिये.इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सारिका शर्मा,शिक्षक नरेंद्र श्रीवास्तव, संजय कुमार, रेणु कुमारी, प्रियंका पांडेय सहित सभी छात्र छात्राएं तथा शिक्षक उपस्थित थे.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Dinesh Pandey

Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!