इलाज के लिए पत्नी संग जा रहे व्यक्ति को वल्कर ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर : राष्ट्रीय राजमार्ग-75 पर हेन्हो मोड़ के समीप रविवार सुबह करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान थाना क्षेत्र के जासा गांव निवासी 54 वर्षीय अताउल्लाह अंसारी के रूप में हुई है।

घटना उस समय घटी जब अताउल्लाह अंसारी अपनी पत्नी को इलाज के लिए बंशीधर नगर ला रहे थे। हेन्हो मोड़ पर पत्नी को सड़क के किनारे खड़ा कर वे जैसे ही सड़क पार करने लगे, गढ़वा की ओर से आ रहे राखड़ लदे तेज़ रफ्तार वल्कर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से वह बुरी तरह घायल हो गए और उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वल्कर वाहन को जब्त कर थाना ले गई। इस दुर्घटना ने सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की निगरानी को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!