आंधी-तूफान से कांडी में तबाही, वज्रपात से दो गायों की मौत

Location: कांडी

कांडी: प्रखंड क्षेत्र में रविवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे आंधी-तूफान और तेज गर्जना के साथ बारिश हुई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। घटहुआं कला पंचायत के सेतो गांव में वज्रपात की चपेट में आने से दो ग्रामीणों की गायों की मौत हो गई। मृत पशुओं में एक गाय जाकिर अंसारी की थी, जो गर्भवती थी और एक माह बाद बछड़ा जनने वाली थी, जबकि दूसरी गाय रमजान अंसारी की थी जो दुधारू थी।

घटना घटहुआं कला गांव के भरदुल बैठा के घर के पश्चिम दिशा में हुई, जहां कई चरवाहे अपने मवेशियों को चरा रहे थे। सौभाग्यवश अन्य लोग सुरक्षित बच गए। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के उपमुखिया संतोष कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की।

इस आंधी-तूफान में आम के पेड़ों को भी भारी नुकसान हुआ है। कई पेड़ की डालियां टूट गईं और कच्चे आम जमीन पर बिखर गए। मौसम में अचानक बदलाव से तेज गर्मी और उमस से राहत मिली है, लेकिन बारिश शुरू होते ही कांडी प्रखंड क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अब यह देखना शेष है कि रात तक बिजली बहाल हो पाती है या नहीं। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश अपेक्षाकृत कम दर्ज की गई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!