अवैध रूप से संचालित दो मेडिकल स्टोरों पर एसडीएम की कार्रवाई, मौके पर किया गया सील


गढ़व : उपायुक्त शेखर जमुआर और पुलिस अधीक्षक दीपक पांडेय के निर्देश पर जिले में अवैध दवा कारोबार की रोकथाम को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार ने रविवार को कांडी और मझिआंव क्षेत्र में औचक छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पांच मेडिकल स्टोरों की जांच की गई, जिसमें कांडी और मझिआंव में क्रमशः एक-एक मेडिकल स्टोर अनाधिकृत तौर पर संचालित पाए गए। मौके पर ही दोनों दुकानों को सील कर दिया गया। एसडीएम संजय कुमार ने निर्देश दिया कि ड्रग इंस्पेक्टर की जांच और अग्रेतर कार्रवाई तक ये दुकानें किसी भी हालत में नहीं खोली जाएंगी।

संजय कुमार ने बताया कि छापेमारी की भनक लगते ही कई दवा दुकानदार अपने मेडिकल स्टोर बंद कर फरार हो गए। उन्होंने आशंका जताई कि अनधिकृत रूप से चलने वाली दुकानों की संख्या दो से अधिक भी हो सकती थी।

कांडी मेन रोड पर संचालित भास्कर ड्रग स्टोर में जब लाइसेंस की जांच की गई, तो पाया गया कि मालिक रत्नेश गुप्ता के पास केवल सामान्य दवाइयों के विक्रय की अनुमति थी, जबकि मौके पर बड़ी मात्रा में एंटीबायोटिक और इंजेक्शन जैसी प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुईं। तुरंत कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया गया और ड्रग इंस्पेक्टर को सूचना दी गई।

इसी तरह मझिआंव के नौशाद मेडिकल स्टोर में संचालक मजहर अली अंसारी के पास थोक विक्रय की अनुज्ञप्ति थी, जबकि वह खुदरा बिक्री कर रहे थे। साथ ही, उनके पास भी प्रतिबंधित दवाइयां मिलीं। इस दुकान को भी मौके पर सील कर दिया गया।

ड्रग इंस्पेक्टर कैलाश मुंडा ने जानकारी दी कि सोमवार को वे दोनों दुकानों की विस्तृत जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेंगे।

एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि जिले में अवैध दवा कारोबार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    खबर पलामू से

    खबर पलामू से

    नाबालिग युवक ने खाया जहर, गंभीर हालत में गढ़वा रेफर

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    श्री शनि देव मंदिर में नौवाँ वार्षिक महा महोत्सव शुरू, भक्ति और श्रद्धा में सराबोर हुआ अहिरपुरवा

    7 से 28 जून तक प्रत्येक रविवार तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, होगा मेंटेनेंस कार्य

    error: Content is protected !!