अपराध नियंत्रण व यातायात सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की मासिक समीक्षा बैठक

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में नगर उंटारी पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह, भवनाथपुर पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह एवं सभी थाना प्रभारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक की।

बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन और कानून-व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। एसडीपीओ ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि रात्रि गश्त के दौरान चौक-चौराहों पर विशेष नजर रखी जाए और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहन चेकिंग अभियान तेज करने का निर्देश दिया। बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, ट्रिपल लोडिंग और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करने को कहा।

बैठक में नगर ऊंटरी थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक, धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, रमना पुलिस पदाधिकारी कमलेश महतो, बिशनपुरा पुलिस पदाधिकारी संजय महतो, भवनाथपुर थाना प्रभारी रजनी रंजन, केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी, खरौंधी थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी, हरिहरपुर ओपी प्रभारी सैफुल्लाह अंसारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!