मझिआंव ब्लॉक रोड पर डेंजर जोन, हादसे की आशंका

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि): नगर पंचायत क्षेत्र के ब्लॉक रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप मुख्य सड़क पर नाली का पानी बहने से डेंजर जोन बन गया है। शनिवार शाम करीब 6:00 बजे एक पिकअप वाहन इस गड्ढे में फंस गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हादसा होते-होते बचा, जबकि करीब आधे घंटे बाद ट्रैक्टर की मदद से वाहन को बाहर निकाला गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली के गंदे पानी की निकासी के लिए सड़क को काट दिया गया है, लेकिन पाइप नहीं डाला गया, जिससे गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इस अव्यवस्था के कारण सैकड़ों वाहन यहां से गुजरते समय जोखिम उठाने को मजबूर हैं, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान की मांग की है। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि नगर पंचायत के कनीय अभियंता और अन्य कर्मियों को इसे ठीक करने का निर्देश पहले ही दिया गया था। यदि अब तक मरम्मत नहीं हुई है, तो जल्द ही पाइप डालकर इस समस्या को दूर किया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!