अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग खिलाड़ी मोहम्मद आमिर रियाज का एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्डन विद्यालय में सम्मान

Location: Meral


मेराल। एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्डन विद्यालय में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग खिलाड़ी मोहम्मद आमिर रियाज को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके प्रारंभिक गुरु राम प्रवेश तिवारी भी उपस्थित रहे। विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र देव ने आमिर रियाज और उनके गुरु राम प्रवेश तिवारी का अंगवस्त्र एवं पुष्प देकर स्वागत किया।
इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे। विद्यालय में चल रहे “मिशन ओलंपिक” के तहत बॉक्सिंग खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियों की जानकारी भी आमिर रियाज को दी गई। विदित हो कि मोहम्मद आमिर रियाज अपने खेल जीवन की शुरुआत में बॉक्सिंग खिलाड़ी रहे हैं और राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक जीतकर जिले का सम्मान बढ़ा चुके हैं।
वर्तमान में मोहम्मद आमिर रियाज साइकिलिंग रेस में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। विगत माह आयोजित एशिया कप में देश की ओर से खेलते हुए उन्होंने भारत के लिए दो पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है।
इस मौके पर उनके प्रारंभिक गुरु राम प्रवेश तिवारी ने कहा कि मोहम्मद आमिर रियाज शुरू से ही मेहनती और लगनशील खिलाड़ी रहे हैं। आज उसी का परिणाम है कि उन्हें देश की ओर से खेलने का अवसर मिला और उन्होंने देश के लिए पदक भी हासिल किया।
विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र देव ने “मिशन ओलंपिक” के तहत विद्यालय में चल रही खेल गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि विद्यालय में मौजूद ऊर्जावान खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा तथा सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि पूर्व में विद्यालय की छात्राओं ने महिला पंचक सिल्लोड चैंपियनशिप में 35 पदक जीतकर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया था, जो गढ़वा जिले के लिए गर्व की बात है।
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मोहम्मद आमिर रियाज ने विद्यालय के खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए निदेशक धर्मेंद्र देव का आभार व्यक्त किया और कहा कि गढ़वा जैसे पिछड़े क्षेत्र में खिलाड़ियों को तैयार करना अत्यंत सराहनीय कार्य है।
सम्मान समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। अंत में विद्यालय के निदेशक ने आमिर रियाज को अपना महत्वपूर्ण समय देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!